अब्दुल बारीक
रांची : राजधानी रांची के रिंग रोड स्थित ट्यूलिप हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। अस्पताल में बीते दिनों मरीज के परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच हुई मारपीट की घटना को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है।
स्वास्थ्य मंत्री के आदेश के बाद शनिवार को जांच कमेटी ट्यूलिप हॉस्पिटल पहुंची। टीम ने अस्पताल में हुई मारपीट की घटना के साथ पूरे मामले की विस्तृत पड़ताल की। जांच के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों और अस्पताल की स्थिति की जानकारी जुटाई गई।
जांच के क्रम में अस्पताल प्रबंधन को मामले में दोषी पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई। विभाग की इस कार्रवाई से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
मारपीट की घटना सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रबंधन से पूरे मामले को लेकर रिपोर्ट भी मांगी थी। इसके बाद जांच कमेटी ने मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की और संबंधित पक्षों से जानकारी ली।
जांच के निष्कर्ष के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया। विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई को अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा तथा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




