नित्यानंद राय कल पहुंचेंगे सहरसा, शहीद चौक पर शहीदों को करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के सहरसा दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कीं। जिला परिषद से निकलने वाली पदयात्रा में जिले की सभी पंचायतों के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।

सहरसा : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के सहरसा आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देने के लिए भाजपा की ओर से रेनबो रिसोर्ट में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अगले दिन सुबह 10 बजे तक जिला अतिथि गृह पहुंचेंगे। इसके बाद वे जिला परिषद परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।

डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि सुबह 11 बजे जिला परिषद परिसर से पदयात्रा निकाली जाएगी। यह पदयात्रा डीबी रोड, शंकर चौक और सब्जी मार्केट होते हुए शहीद चौक पहुंचेगी। यहां शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जिले की सभी पंचायतों से बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और भाजपा के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी स्तर पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. आलोक रंजन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष की अराजकता का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील भी की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा एनडीए गठबंधन के दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया।

संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.