श्रावण में सुरक्षा पर आईजी की नजर, ओमघाट-नौबस्ता घाट का निरीक्षण

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर आईजी प्रयागराज ने फतेहपुर के दोनों प्रमुख घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारियां परखी।

फतेहपुर :  श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रयागराज रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने फतेहपुर जिले में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के साथ हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ओमघाट और सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नौबस्ता घाट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आईजी ने घाटों पर श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को बारीकी से परखा। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, आवागमन, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली।

आईजी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा के दौरान घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी तथा मजबूत बनी रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को भीड़ बढ़ने की स्थिति में आवश्यक प्रबंध पहले से तैयार रखने तथा स्थानीय स्तर पर बेहतर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए।

मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, उप जिलाधिकारी खागा, क्षेत्राधिकारी खागा, क्षेत्राधिकारी थरियांव समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *