पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चार गंभीर घायल

  शिव सागर दूबे सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार शाम करीब 6:30 बजे एक तेज रफ्तार एसयूवी कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे खाई में जा गिरी। हादसा गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अरवल कीरी करवत स्थित एयर स्ट्रिप के पास 127वें किलोमीटर पर हुआ, जिसमें

 

शिव सागर दूबे
सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार शाम करीब 6:30 बजे एक तेज रफ्तार एसयूवी कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे खाई में जा गिरी। हादसा गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अरवल कीरी करवत स्थित एयर स्ट्रिप के पास 127वें किलोमीटर पर हुआ, जिसमें कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही यूपीडा (UPEIDA) की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कूरेभार पहुंचाया गया। वहां डॉ. जहीर खान एवं उनकी टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, सुलतानपुर रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान चालक संतोष कुमार (बस्ती), श्रेयांश मोहन दास (गोलघाट, गोरखपुर), विनय पांडेय (गोरखपुर) तथा छोटू (बस्ती) के रूप में हुई है।

कूरेभार थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह भी अस्पताल पहुंचे और उपचार की जानकारी ली। प्राथमिक जानकारी के अनुसार कार अचानक असंतुलित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस कर रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *