भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी का लम्भुआ में भव्य स्वागत

  शिव सागर दूबे सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी के प्रथम सुलतानपुर आगमन पर लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर,

 

शिव सागर दूबे
सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी के प्रथम सुलतानपुर आगमन पर लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर, बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता एवं सभासद सुशील कुमार सिंह उर्फ झूली सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश मिश्रा, डॉ. केपी सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि संजय सरोज, संजीव पांडे, सत्य प्रकाश बरनवाल, हरिओम अग्रहरि, रेखा बरनवाल और चंचल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि शंकर गिरी के मार्गदर्शन में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को लाभ मिलेगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *