दो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
शिव सागर दूबे
सुलतानपुर। जिले की अमीना ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने नाम किए। अकादमी ने 9 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
कोच ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अकादमी के दो जूनियर खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर सुलतानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है तथा उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।




