बारिश भी नहीं रोक सकी शिवभक्तों की आस्था

  जनवारीनाथ धाम में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ शिव सागर दूबे सुलतानपुर। लम्भुआ क्षेत्र के सैतापुर सराय स्थित बाबा जनवारीनाथ धाम में आयोजित 175वीं साप्ताहिक संध्याकालीन श्रृंगार आरती में बारिश के बावजूद हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर देर शाम तक “हर-हर महादेव” के

 

जनवारीनाथ धाम में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़

शिव सागर दूबे
सुलतानपुर। लम्भुआ क्षेत्र के सैतापुर सराय स्थित बाबा जनवारीनाथ धाम में आयोजित 175वीं साप्ताहिक संध्याकालीन श्रृंगार आरती में बारिश के बावजूद हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर देर शाम तक “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहा।

मुख्य यजमान सानिध्य राज सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का पूजन एवं महाआरती कराई। मुख्य पुरोहित पं. रविशंकर शुक्ल तथा आचार्यों ने रुद्राभिषेक कराया। भगवान भोलेनाथ का रजत मुकुट, बेलपत्र और पुष्पों से आकर्षक श्रृंगार किया गया।

आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा राष्ट्र, समाज और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। सेवा संस्थान के अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि भारी वर्षा के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ, जो उनकी अटूट आस्था का प्रतीक है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *