बुढ़मू में सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा, दी श्रद्धांजलि

बुढ़मू में महागठबंधन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

नदीम

बुढ़मू : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर रविवार को बुढ़मू में कांके विधायक के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी के आवासीय कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि दी।

शोक सभा के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि ऐसी क्षति की भरपाई निकट भविष्य में कर पाना संभव नहीं है।

पार्टी के प्रति समर्पण को किया याद

झामुमो नेता शमीम बड़ेहार ने सुदिव्य कुमार सोनू के राजनीतिक सफर और पार्टी के प्रति उनके समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में प्रवेश के शुरुआती दौर में सोनू पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए खुद दीवार लेखन किया करते थे।

उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति सुदिव्य कुमार सोनू की निष्ठा और समर्पण को देखते हुए गुरुजी शिबू सोरेन ने उन्हें अपने एक पुत्र के समान माना। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उन्हें हमेशा बड़े भाई का दर्जा देते थे।

शमीम बड़ेहार ने कहा कि जब-जब हेमंत सोरेन सरकार के सामने राजनीतिक संकट आया, सुदिव्य कुमार सोनू मजबूती से सरकार के पक्ष में खड़े रहे। उनके निधन को उन्होंने पूरे झारखंड के लिए बेहद दुखद बताया।

महागठबंधन के कई नेता रहे मौजूद

शोक सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जाकिर हुसैन, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि बबलू उरांव, झामुमो नेता हीरालाल यादव, लाला महली, उमा पांडे, विनीता देवी, सुषमा देवी, राजेंद्र यादव, तबारक हुसैन, मुश्ताक आलम, अफजल अंसारी, कुदुस अंसारी, फारूक अंसारी, अमीरुल हक, अरशद आलम सहित महागठबंधन के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी ने दिवंगत मंत्री के योगदान को याद करते हुए उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *