बुढ़मू अंजुमन कमेटी का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, मुस्ताक आलम बने सदर

बुढ़मू में निगरानी कमेटी की देखरेख में अंजुमन कमेटी का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ, मुस्ताक आलम सदर, सलमान खुर्शीद सेक्रेटरी और फरीद खजांची चुने गए।

नदीम

बुढ़मू : बुढ़मू अंजुमन कमेटी का चुनाव रविवार को निगरानी कमेटी की देखरेख में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव की अध्यक्षता निगरानी कमेटी के सदर और समाजसेवी नौशाद खान ने की। इस दौरान अंजुमन कमेटी के सभी सदस्यों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

सर्वसम्मति से मुस्ताक आलम को सदरसलमान खुर्शीद को सेक्रेटरी और फरीद साहब को खजांची चुना गया। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

तालीम और इत्तेहाद पर जोर

नवनिर्वाचित सदर मुस्ताक आलम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की तरक्की के लिए तालीम, इत्तेहाद और भाईचारे पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नौजवान ही कौम का मुस्तकबिल हैं, इसलिए उन्हें नशे और फिजूल की बातों से दूर रहकर समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अंजुमन कमेटी गरीबों और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए लगातार काम करेगी और सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता से निभाएगी।

वहीं निगरानी कमेटी के सदर नौशाद खान ने कहा कि चुनाव पूरी ईमानदारी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उन्होंने चुनाव में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों और लोगों का आभार जताया।

इस मौके पर अंजुमन के कई गणमान्य लोग, उलेमा-ए-किराम और सैकड़ों की संख्या में नौजवान मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *