कांवड़ यात्रा पर योगी सरकार की पुष्पवर्षा

  9-10 अगस्त को हेलीकॉप्टर से होगा शिवभक्तों का स्वागत लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष सावन कांवड़ यात्रा को भव्य, सुरक्षित और श्रद्धामय बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। इसी क्रम में 9 और 10 अगस्त

 

9-10 अगस्त को हेलीकॉप्टर से होगा शिवभक्तों का स्वागत

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष सावन कांवड़ यात्रा को भव्य, सुरक्षित और श्रद्धामय बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं।

इसी क्रम में 9 और 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख कांवड़ मार्गों पर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, 9 अगस्त को हेलीकॉप्टर सुबह करीब 8 बजे लखनऊ से बागपत के लिए रवाना होगा। सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक बागपत में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके बाद 11:45 से 12:45 बजे तक सहारनपुर, दोपहर 1:30 से 2:15 बजे तक मुजफ्फरनगर तथा शाम 3:45 से 4:30 बजे तक मेरठ में शिवभक्तों का पुष्पवर्षा के माध्यम से स्वागत किया जाएगा। पहले दिन हेलीकॉप्टर की कुल उड़ान अवधि 6 घंटे 10 मिनट निर्धारित की गई है।

दूसरे दिन, 10 अगस्त को हेलीकॉप्टर मेरठ से उड़ान भरकर सुबह 8:30 से 9:15 बजे तक गाजियाबाद, 9:45 से 10:30 बजे तक हापुड़ और 11:15 से दोपहर 12 बजे तक बुलंदशहर में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेगा। इसके बाद हेलीकॉप्टर दोपहर 12:30 बजे बुलंदशहर से लखनऊ लौटेगा। दूसरे दिन कुल 3 घंटे 45 मिनट की उड़ान निर्धारित है। इस प्रकार पूरे अभियान की कुल उड़ान अवधि 9 घंटे 55 मिनट रहेगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *