तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, मायल बोतलमोड़ में खाई में गिरी कार

पटना से रजरप्पा मंदिर पूजा करने जा रहे छह श्रद्धालुओं की गाड़ी अनबैलेंस होकर 10 फीट गहरी खाई में गिरी, सभी सुरक्षित, कुछ को चोटें आईं।

रामगढ़ । चितरपुर-रजरप्पा फोरलेन सड़क मार्ग पर मायल बोतलमोड़ के समीप गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन पर सवार बिहार के पटना निवासी छह श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में कुछ यात्रियों को चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या BR01J-2471 से छह यात्री बिहार के पटना से रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। मायल बोतलमोड़ के समीप रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय वाहन की गति तेज होने के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद चार पहिया वाहन सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

अचानक हुई दुर्घटना को देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने वाहन में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन तेज गति में था, जिसके कारण चालक का नियंत्रण बिगड़ा और गाड़ी खाई में जा गिरी।

घटना की सूचना स्थानीय रजरप्पा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घायल यात्रियों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा। बताया गया कि वाहन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

करीब 11 बजे जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त चार पहिया वाहन को खाई से निकालकर सड़क पर लाया गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.