नेहरू कप हॉकी में सिमडेगा का दबदबा, बालक-बालिका दोनों चैंपियन

राज्य स्तरीय नेहरू कप हॉकी में सिमडेगा की U-17 बालक टीम ने खूंटी और बालिका टीम ने रांची को हराकर दोहरा खिताब जीता।Z

 

सिमडेगा I ‘हॉकी की नर्सरी’ के नाम से पहचान बना चुके सिमडेगा के खिलाड़ियों ने एक बार फिर राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। राज्य स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में सिमडेगा की U-17 बालक और बालिका दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमों की जीत के बाद जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

U-17 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में सिमडेगा और खूंटी की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित खेल में मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। शूटआउट में सिमडेगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खूंटी को 3-1 से शिकस्त दी और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

वहीं U-17 बालिका वर्ग के फाइनल में सिमडेगा की बेटियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने रांची को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। दोनों वर्गों में जीत के साथ सिमडेगा ने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत हॉकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सिमडेगा की इस दोहरी सफलता से जिले के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में उत्साह है। स्थानीय खेलप्रेमियों ने विजेता खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में मिली यह सफलता सिमडेगा में हॉकी की मजबूत परंपरा और लगातार उभर रही नई प्रतिभाओं को भी रेखांकित करती है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *