मोख्तार अंसारी लापता, 21 सितंबर से तलाश में जुटे परिजन

रांची के नयासराय जगरनाथपुर निवासी मोख्तार अंसारी 21 सितंबर की सुबह से लापता हैं। परिजनों ने विधानसभा थाना में सूचना देकर लोगों से मदद की अपील की है।

रांची : नयासराय जगरनाथपुर निवासी मोख्तार अंसारी 21 सितंबर की सुबह से लापता हैं। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। मामले की सूचना विधानसभा थाना को भी दे दी गई है।

परिजनों के मुताबिक, मोख्तार अंसारी का मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है। उनकी पहचान सांवले रंग और करीब 5 फीट 8 इंच कद से बताई गई है। उनका पता नयासराय जगरनाथपुर, पोस्ट मुड़मा, थाना विधानसभा, रांची है।

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मोख्तार अंसारी के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल 9142015714 या 9430137736 पर संपर्क करें।

परिजनों को उम्मीद है कि आम लोगों के सहयोग से मोख्तार अंसारी का जल्द पता चल सकेगा और उन्हें सकुशल घर वापस लाया जा सकेगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *