दो परिवारों में मातम के बीच पहुंचे विधायक, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

विधायक चंद्रदेव महतो ने हेट कांड्रा में भगत सिंह की मां और कांड्रा में नरेश मंडल के निधन पर परिजनों से मिलकर संवेदना जताई।

 

सिंदरी I सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रदेव महतो ने क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों का दौरा कर हाल में हुए निधन पर शोक जताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

विधायक सबसे पहले हेट कांड्रा निवासी एवं भाकपा माले के युवा कार्यकर्ता भगत सिंह के आवास पहुंचे। उन्हें भगत सिंह की मां के निधन की जानकारी मिली थी। विधायक ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।

विधायक ने कहा कि मां का साया उठ जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इसके बाद विधायक चंद्रदेव महतो कांड्रा निवासी नरेश मंडल के घर पहुंचे। कुछ दिन पूर्व हुए उनके आकस्मिक निधन पर उन्होंने गहरा शोक व्यक्त किया और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे और विधानसभा क्षेत्र के लोग परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान विधायक के साथ स्थानीय गणमान्य लोग और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने भी दोनों शोक संतप्त परिवारों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *