एसडी फुटबॉल क्लब का शानदार प्रदर्शन, कमांडो ब्रदर्स को दी मात

ठेठईटांगर I डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट सीजन-5 के छठे दिन बुधवार, 26 अगस्त को मुकाबलों में रोमांच देखने को मिला। दिन के पहले मैच में एसए ब्रदर्स सबडेगा, ओडिशा और एसडी फुटबॉल क्लब, झारखंड के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने

ठेठईटांगर I डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट सीजन-5 के छठे दिन बुधवार, 26 अगस्त को मुकाबलों में रोमांच देखने को मिला। दिन के पहले मैच में एसए ब्रदर्स सबडेगा, ओडिशा और एसडी फुटबॉल क्लब, झारखंड के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित समय में 1-1 गोल की बराबरी की।

मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें एसडी फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसए ब्रदर्स सबडेगा को 5-3 से हराया। इस जीत के साथ एसडी फुटबॉल क्लब ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

पहले मैच के मुख्य अतिथि ठेठईटांगर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज और विशिष्ट अतिथि सामुएल केरकेट्टा मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैच का शुभारंभ कराया।

इसके बाद दिन का दूसरा मुकाबला कमांडो ब्रदर्स रांची और एसडी फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। इस मैच में भी एसडी फुटबॉल क्लब का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए कमांडो ब्रदर्स रांची को 2-0 से पराजित किया और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

दूसरे मैच के मुख्य अतिथि के रूप में एसडीपीओ धर्मदेव पासवान उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक प्रतिनिधि सलीम आलम, इबरार आलम, अली इमाम और मो. साजिद शामिल रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले का शुभारंभ कराया।

टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति लगातार सक्रिय है। समिति के अध्यक्ष मो. कय्युम के नेतृत्व में कमेटी के सदस्य प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जुटे हुए हैं। प्रतियोगिता के मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी भी पहुंच रहे हैं।

 

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *