साथी फाउंडेशन ने मनाया शिक्षक दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

धनबाद के वासेपुर में साथी फाउंडेशन ने शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

मनीष सिन्हा 

धनबाद:  शिक्षक दिवस के अवसर पर साथी फाउंडेशन की ओर से संस्था परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करना और उनके प्रति आभार व्यक्त करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी शिक्षकों का स्वागत पौधा भेंट कर और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद संस्था से जुड़े बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने रैंप वॉक, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, भाषण सहित कई प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक केवल बच्चों को किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उन्हें सही दिशा दिखाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव भी तैयार करते हैं। बच्चों के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

साथी फाउंडेशन के सचिव ने कहा, “शिक्षक समाज के सच्चे मार्गदर्शक हैं। उनके योगदान को सम्मानित करना हम सभी का दायित्व है।”

कार्यक्रम में संस्था के सदस्य, शिक्षक, बच्चे और स्थानीय लोग मौजूद रहे। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया। अंत में सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *