कटकमसांडी I कटकमसांडी थाना कांड संख्या 194/25 में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 12 सितंबर 2025 को दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, हजारीबाग के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी निगरानी और उपलब्ध अन्य सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले के फरार अभियुक्त रोशन कुमार, पिता सुंदर राम को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का वर्तमान पता सेक्टर-4, वैशाली, थाना कौशांबी, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश बताया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश, पुलिस अवर निरीक्षक बिरजा कुजूर, चालक आरक्षी नंदलाल कुमार समेत कटकमसांडी थाना के पुलिस बल शामिल थे। लंबे समय से फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को पुलिस टीम की कार्रवाई की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।




