बारिश में धंसी पुलिया से थमा था रास्ता, निजी पहल से मिली राहत

गोला । गोला प्रखंड के साड़म–मसरीडीह–माचाटांड मार्ग पर भारी बारिश के कारण धंस गई पुलिया की मरम्मत के बाद आवागमन एक बार फिर शुरू हो गया है। स्थानीय विधायक ममता देवी के विधायक प्रतिनिधि कमलेश कुमार महतो ने ग्रामीणों के सहयोग से अपने निजी मद

गोला । गोला प्रखंड के साड़म–मसरीडीह–माचाटांड मार्ग पर भारी बारिश के कारण धंस गई पुलिया की मरम्मत के बाद आवागमन एक बार फिर शुरू हो गया है। स्थानीय विधायक ममता देवी के विधायक प्रतिनिधि कमलेश कुमार महतो ने ग्रामीणों के सहयोग से अपने निजी मद से पुलिया पर बोल्डर सहित अन्य आवश्यक सामग्री डालकर क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त कराया। इसके बाद लंबे समय से बाधित इस महत्वपूर्ण मार्ग पर लोगों की आवाजाही बहाल हो गई।

पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से मसरीडीह और माचाटांड गांव के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर स्कूली बच्चों को पैदल विद्यालय आने-जाने में परेशानी हो रही थी। वहीं ग्रामीणों को सब्जियां बेचने के लिए बाजार जाने, किसानों को खेतों तक पहुंचने और पशुपालकों को मवेशियों को चराने ले जाने में भी दिक्कत हो रही थी। मार्ग बाधित रहने से ग्रामीणों की रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित थीं।

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया के निर्माण अथवा मरम्मत के लिए टेंडर होने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक स्थायी निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है। उनका कहना है कि निजी स्तर पर की गई मरम्मत से फिलहाल आवागमन तो बहाल हो गया है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। बारिश के मौसम में पुलिया की स्थिति दोबारा खराब होने की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से अविलंब पुलिया का स्थायी और पक्का निर्माण शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वे विभागीय कार्यालय पहुंचकर तालाबंदी करने को मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

मौके पर सुनील महतो, हरिजन महतो, चंदन महतो, गेंदो महतो, शंकर महतो, आनंद, राजेंद्र महतो, संजय, नीतीश, सिद्धू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। निजी पहल से तत्काल आवागमन बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत जताई, लेकिन क्षेत्र की सुरक्षा और स्थायी समाधान के लिए जल्द से जल्द पुलिया का पक्का निर्माण कराने की मांग दोहराई।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.