गोला में गौ तस्करी का सनसनीखेज खुलासा, XUV से तीन गायें बरामद

गोला । गोला थाना क्षेत्र के हेसापोड़ा पंचायत अंतर्गत टुंगरीडीह गांव में शुक्रवार तड़के कथित गौ तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया। तीन गायों को वाहन में लेकर तेज रफ्तार से जा रही महिंद्रा XUV (JH05AU5222) अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर को क्षतिग्रस्त करते हुए सड़क

गोला । गोला थाना क्षेत्र के हेसापोड़ा पंचायत अंतर्गत टुंगरीडीह गांव में शुक्रवार तड़के कथित गौ तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया। तीन गायों को वाहन में लेकर तेज रफ्तार से जा रही महिंद्रा XUV (JH05AU5222) अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर को क्षतिग्रस्त करते हुए सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जा घुसी। हादसे के बाद वाहन में सवार तीन लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

अहले सुबह दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन की जांच करने पर अंदर तीन गायें बेहद अमानवीय तरीके से हाथ-पैर बांधकर ठूंस-ठूंस कर रखी मिलीं। गायों की हालत देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।

सूचना मिलने पर बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ता रंजीत प्रजापति भी ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीणों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसी तीनों गायों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद गायों को चारा-पानी दिया गया। चोटिल गायों के उपचार के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर तीनों का इलाज किया।

घटना की सूचना मिलते ही गोला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त महिंद्रा XUV को जब्त कर लिया। इसके साथ ही वाहन में सवार होकर फरार हुए लोगों की पहचान और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

इस घटना को लेकर बजरंग दल गोला प्रखंड के गौरक्षा प्रमुख आशीष शर्मा ने पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए क्षेत्र में गौ तस्करी के मामलों में कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गौ तस्करी के अवैध कारोबार की शिकायतें लगातार मिलती रही हैं। पूर्व में भी बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा कई संदिग्ध वाहनों को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने की बात उन्होंने कही।

आशीष शर्मा ने आरोप लगाया कि यदि ऐसे मामलों में पहले ही प्रभावी और कठोर कार्रवाई की गई होती तो तस्करों का मनोबल इतना नहीं बढ़ता। उन्होंने पुलिस प्रशासन से घटना में शामिल सभी आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी करने और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद इलाके में जनाक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर फरार आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *