लातेहार के एथलीटों का बड़ा मुकाबला, धनबाद के लिए टीम रवाना

तीसरी सब-जूनियर झारखंड राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लातेहार के 17 खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में अपना दम दिखाएंगे।

मनोज सिंह

महुआडांड़ : तीसरी सब-जूनियर झारखंड राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए लातेहार जिले की एथलेटिक्स टीम बुधवार को धनबाद के लिए रवाना हो गई। प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड एथलेटिक संघ एवं धनबाद जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 21 और 22 अगस्त को धनबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा।

जिला एथलेटिक्स संघ की सचिव अनुभा खाखा ने बताया कि प्रतियोगिता में लातेहार जिले के कुल 17 प्रतिभागी अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों की तैयारी को देखते हुए टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

लॉन्ग जंप में राकेश कुमार, जबकि ट्रायथलॉन में शुभम कुमार, आस्था मिंज, अंतरी रानी कुजूर, दीपिका कुमारी, अनुप टोप्पो और आयुष रंजन सिंह अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

600 मीटर दौड़ में सुनैना कुमारी, क्रांति कुमारी, सुबीर खेस और रोशन साहू मैदान में उतरेंगे। हाई जंप में आकांक्षा मिंज, पेंटाथलॉन में बिनीता लकड़ा, नितिन आर्यन और नम्रता ऐंद, जेवलिन थ्रो में शाकिब रजा तथा 80 मीटर हर्डल रेस में संजीता कुमारी हिस्सा लेंगी।

टीम के रवाना होने के मौके पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रॉबर्ट मिंज, उपाध्यक्ष सुशांत उज्ज्वल कुजूर और तनवीर अहमद, संयुक्त सचिव महताब आलम समेत संघ के अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में उतरने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.