रामगढ़ में रेल कनेक्टिविटी सुधार की पहल, राजीव जायसवाल ने रखीं कई अहम मांगें

रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता एवं रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने रांची रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात कर रामगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्री सुविधाओं में सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।

रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता एवं रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने रांची रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात कर रामगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्री सुविधाओं में सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने रांची-सांकी तथा रामगढ़-मुरी रेलखंड के दोहरीकरण, रांची-सांकी यात्री रेलगाड़ी को हजारीबाग तक विस्तारित करने तथा रांची-गोड्डा एक्सप्रेस और पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को सप्ताह में एक दिन बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा एवं मधुपुर होते हुए चलाने की मांग की।

इसके अलावा चितरपुर प्रखंड के बड़की पोना में रेलवे के दो खंभों के बीच भूमिगत मार्ग बनाने, सोनडीमरा रेलवे ठहराव स्थल पर यात्री शेड, पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता एवं बैठने जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा गोला रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस रेलगाड़ियों का ठहराव कराने की मांग प्रमुखता से रखी गई।मारंगमरचा-सिकनी मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर रेल उपरिगामी पुल के निर्माण की मांग भी की गई। राजीव जायसवाल ने कहा कि बेहतर रेल संपर्क से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, किसानों एवं आम यात्रियों को सुविधा मिलेगी तथा रामगढ़, बरकाकाना, पतरातू, गोला, रजरप्पा और आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा, रोजगार, व्यापार, उद्योग एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक से सभी प्रस्तावों पर तकनीकी सर्वेक्षण एवं व्यवहार्यता अध्ययन कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने तथा आवश्यक प्रस्तावों को रेलवे बोर्ड एवं उच्च अधिकारियों के समक्ष भेजने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा, क्षेत्र का विकास और मजबूत रेल संपर्क उनकी प्राथमिकता है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *