लखनऊ। नई दिल्ली से सिवान जाने वाली ट्रेन संख्या 02564 में सफर कर रही बिहार की एक महिला यात्री का स्काई ब्लू रंग का बैग अज्ञात चोर ने चुरा लिया। घटना ऐशबाग रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलने के दौरान हुई। पीडिता खुशी कुमारी निवासी गोपालगंज बिहार के अनुसार उनके चोरी हुए बैग में एक कीमती लैपटॉप, लैपटॉप चार्जर, मोबाइल चार्जर, 256 जीबी की सैंडडिस्क पेनड्राइव और एक हजार रुपये मूल्य का ईयरफोन रखा था।
जीआरपी थाना ऐशबाग में शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए उपनिरीक्षक संतोष कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चोर की तलाश तेज कर दी है।
ट्रेन यात्रा के दौरान सो रहे परिवार के पांच मोबाइल चोरी
लखनऊ। दिल्ली से सीवान जंक्शन तक ट्रेन संख्या 02564 क्लोन एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक परिवार के पांच महंगे मोबाइल फोन अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिए गए। पीड़ित मो. अफान निवासी हबीबपुर सीवान ने बताया कि वह 4 जुलाई को कोच संख्या-बी6 की सीट नंबर-21, 22, 18, 19 पर सवार थे।
आसपास के स्टेशनों पर नींद खुलने के बाद सीटों पर रखे आईफोन 14 प्रो मैक्स, दो आईफोन 12 मिनी, मोटो एज 60 फ्यूजन और एक ओप्पो फोन गायब मिले। घटना की सूचना ‘रेल मदद’ 139 पर देने के बाद पीड़ित ने लखनऊ पहुंचने पर जीआरपी थाना ऐशबाग में मामला दर्ज कराया।



