राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने की पदाधिकारियों की घोषणा
लखनऊ। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) के प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है।
पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश कार्यालय प्रभारी शामिल हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
हिमांशु अवस्थी (फतेहपुर), राम शंकर पाण्डेय (रामपुर), सुनील सिंह (वाराणसी), अश्वनी अग्निहोत्री (पीलीभीत), संजय शर्मा (रामपुर), राजेश तिवारी (जौनपुर), मनोज शर्मा (बुलंदशहर),
सियादीन शर्मा (लखनऊ),
रजनीश कुमार ‘मोनू पंडित’ (सहारनपुर), दिलीप दीक्षित (हरदोई), रोहित कटारा (आगरा) को नियुक्त किया गया है।
प्रदेश महासचिव पद पर
रामजी तिवारी (लखनऊ),
अंबिका प्रसाद मिश्रा (लखनऊ), राजेश शुक्ल (लखनऊ), नत्थूलाल शर्मा (बरेली), रामकिशन मिश्रा (गोरखपुर),
राममूरत उपाध्याय (गोरखपुर), बजरंग प्रसाद मिश्रा (अमेठी), डॉ.वेद प्रकाश द्विवेदी (आजमगढ़), विकास गुप्ता (गौतम बुद्ध नगर), अनिल शर्मा (मेरठ), अखिल पाण्डेय (चंदौली),
और संध्या द्विवेदी (उन्नाव) को जिम्मेदारी दी गयी हैं।
जबकि रवि शर्मा (प्रयागराज) को प्रदेश प्रवक्ता, भवानी प्रसाद शुक्ल (सुल्तानपुर) और कल्पना मिश्रा (लखनऊ) को प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा नवीन शुक्ल (बलिया), दीपक शुक्ल (गोण्डा), राजकुमार गौतम (अलीगढ़), शीतला प्रसाद मिश्रा (प्रयागराज) समेत कई अन्य नेताओं को प्रदेश सचिव और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने नव-नियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे पूरी निष्ठा के साथ संगठन के हितों को आगे बढ़ाएंगे और जनता के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देंगे।



