कई आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले

  वैभव श्रीवास्तव मंडलायुक्त बस्ती और डा.लोकेश एम. मंडलायुक्त प्रयागराज बने लखनऊ। ​उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई

 

वैभव श्रीवास्तव मंडलायुक्त बस्ती और डा.लोकेश एम. मंडलायुक्त प्रयागराज बने

लखनऊ। ​उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे विभिन्न विभागों और मंडलों में कामकाज को और अधिक सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।

​जारी सूची के अनुसार इन्द्र विक्रम सिंह को मंडलायुक्त, गोरखपुर बनाया गया है, जबकि अनिल ढींगड़ा को आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद तथा निदेशक, नगर भूमि सीमारोपण के साथ-साथ सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा वैभव श्रीवास्तव को मंडलायुक्त, बस्ती और डॉ० लोकेश एम० को मंडलायुक्त, प्रयागराज नियुक्त किया गया है। ​इनके साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं। शम्भू कुमार को मंडलायुक्त बरेली, सौम्या अग्रवाल को श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश और संदीप कुमार को प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बनाया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव से शासन की कार्यप्रणाली में और अधिक कसावट आने की उम्मीद है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *