इनर व्हील सनशाइन के सावन मिलन में छाया पर्यावरण संरक्षण का रंग

गिरिडीह में इनर व्हील सनशाइन के सावन मिलन में बच्चों ने फैंसी ड्रेस से जल और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया, वहीं रिश्तों और संस्कृति के रंग भी दिखे।

विलियम जैकब

गिरिडीह : इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने क्लब प्रेसिडेंट राखी झुनझुनवाला के आवास पर सावन मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया। इस बार कार्यक्रम में सावन की मस्ती के साथ जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रमुखता से शामिल रहा।

समारोह का सबसे खास आकर्षण क्लब सदस्यों के बच्चों के लिए आयोजित ‘Save Water – Save Environment’ थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रही। इसका आयोजन क्लब प्रेसिडेंट राखी झुनझुनवाला और ISO नमिता जमवार ने किया। बच्चे धरती मां, पेड़-पौधे, जल और प्रकृति के अलग-अलग स्वरूपों में सजकर पहुंचे और अपनी प्रस्तुतियों के जरिए जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और उनके संदेशों ने सभी का ध्यान खींचा। बच्चों के उत्साह को बढ़ाने के लिए सभी प्रतिभागियों को ‘Nature Guardian – प्राकृतिक संरक्षक’ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

मेयर प्रमिला मेहरा भी समारोह में हुईं शामिल

गिरिडीह की मेयर प्रमिला मेहरा ने क्लब सदस्य के रूप में समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने अन्य सदस्यों के साथ सहज और आत्मीय अंदाज़ में सावन मिलन का आनंद लिया।

कार्यक्रम में पारिवारिक रिश्तों की खूबसूरती भी देखने को मिली। मां-बेटी, मां-बेटा, सास-बहू और देवरानी-जेठानी की जोड़ियों ने सावन के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रस्तुतियों के जरिए यह संदेश भी दिया गया कि परिवार और रिश्तों की मिठास ही पर्व-त्योहारों को खास बनाती है। सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

हौजी और सावन गेम्स ने जमाया रंग

सावन से जुड़े मनोरंजक गेम्स, हौजी और अन्य गतिविधियों ने समारोह में खूब रंग जमाया। क्लब सदस्यों को हरी चूड़ियां, बिंदी और आकर्षक उपहार भी दिए गए।

कार्यक्रम में PDC पूनम सहाय, IPP कविता राजगढ़िया, वाइस प्रेसिडेंट स्मृति आनंद, सेक्रेटरी संगीता सिन्हा, ट्रेजरर रश्मि गुप्ता और एडिटर समा परवीन सहित क्लब के करीब 50 सदस्य मौजूद रहे।

स्वादिष्ट अल्पाहार और भोजन के साथ समारोह का समापन हुआ। सावन की उमंग, पारिवारिक रिश्तों की मिठास और ‘जल बचाओ–पर्यावरण बचाओ’ के संदेश ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *