विलियम जैकब
गिरिडीह : संगम गार्डन होटल में रविवार को ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन की गिरिडीह जिला इकाई की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए जिला कमेटी का गठन किया गया। साथ ही गिरिडीह जिले से 10 लोगों को झारखंड प्रदेश कमेटी में जिम्मेदारी दी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का मंच पर स्वागत करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र और माला पहनाई गई।
सर्वसम्मति से राजेश कुमार बंसल को झारखंड प्रदेश का वरीय उपाध्यक्ष, केदार प्रसाद बरनवाल को सचिव, राजकुमार चरण पहाड़ी को संयुक्त सचिव, हरिमोहन कन्धवे को प्रदेश मीडिया प्रभारी, लालमणि साहू को संगठन सचिव, मोहम्मद निजाम को संयुक्त सचिव, किशोर सिंह को संयुक्त सचिव, दिगंबर प्रसाद सिंह और गोपाल साहू को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
बैठक में जिला कमेटी की भी घोषणा की गई। संजय सिंह को मुख्य संरक्षक, शाहनवाज अंसारी को चीफ एडवाइजर, नारायण पांडे, मनोज सिंह और अशोक सिंह को जिला संरक्षक बनाया गया। मुकेश चौधरी और रामनरेश भारती को संयोजक, अजय पांडे और रामरतन राम को जिला कार्यकारी अध्यक्ष, किशोर सिंह को प्रधान महासचिव तथा हरिमोहन कन्धवे और शक्ति पांडे को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। सच्चिदानंद सिंह समेत अन्य सदस्यों को भी संगठन में विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
वरीय उपाध्यक्ष पद पर केदार प्रसाद और लालमणि साहू, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में रामचरित्र यादव, धीरज सिंह, श्याम नंदन राम, अखिलेश राणा, दिगंबर सिंह, राजेश राज, रामचंद्र यादव, अनूप तरवे और बैजनाथ वर्मा को जिम्मेदारी दी गई। सुमन सिंह को कोषाध्यक्ष, गंगेश्वर दास को मीडिया प्रभारी और दीपेश साहू को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रखंडों से भी कई सदस्यों को संगठन में स्थान दिया गया।
बैठक में पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा हुई। संगठन के अनुसार, प्रदेश कमेटी के निर्देश पर झारखंड के जन वितरण प्रणाली विक्रेता चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। इसके तहत 1 सितंबर 2026 को बड़े पैमाने पर सामूहिक धरना आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें जिले के सभी जन वितरण विक्रेताओं के साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी शामिल होंगी।
संगठन ने बताया कि सामूहिक धरने के बाद रांची मुख्यालय में प्रदेश के कुछ प्रतिनिधि अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठेंगे। बैठक में आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से एकजुट होकर भाग लेने की अपील की गई।
बैठक में स्वयं सहायता समूह की जिला कमेटी की भी घोषणा की गई। शीला वर्मा को जिला अध्यक्ष और सरिता देवी को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। संगठन की ओर से बताया गया कि जल्द ही सभी प्रखंडों में बैठक आयोजित कर प्रखंड कमेटियों का गठन किया जाएगा।
बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों फेयर प्राइस डीलर मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में पहली बार इस स्तर पर फेयर प्राइस डीलरों को संगठित करने का प्रयास किया गया है। बैठक में डीलरों की बड़ी भागीदारी और उत्साह को संगठन की मजबूती के संकेत के रूप में देखा गया।




