फतेहपुर के 9 मंडलों में एक साथ निकली तिरंगा यात्रा, गूंजा राष्ट्र प्रथम

हर घर तिरंगा अभियान के तहत फतेहपुर के 9 मंडलों में भाजपा ने एक साथ तिरंगा यात्राएं निकालीं। जिलाध्यक्ष, मंत्री, विधायक और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

फतेहपुर : ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को फतेहपुर जिले के 9 मंडलों में एक साथ तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया। विभिन्न स्थानों से निकली यात्राओं में जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। तिरंगे के साथ निकले कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र प्रथम का संदेश दिया।

अमौली और धाता में नेताओं ने संभाली कमान

जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव अमौली में चौबे के तालाब से अमौली चौराहे तक निकली तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं। वहीं राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने धाता में पुष्पा मैरिज हॉल से दीपनारायण चौराहे तक आयोजित यात्रा में सहभागिता की।

इस दौरान मंडल प्रभारी प्रवीण सिंह, मंडल अध्यक्ष रामनरायण शुक्ला समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

जहानाबाद से खखरेरू तक तिरंगे के साथ निकले कार्यकर्ता

जहानाबाद मंडल में राम-जानकी मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष ने किया। बिंदकी नगर में आयोजित तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने भाग लिया।

खखरेरू मंडल में यात्रा पनिहा बाबा से खखरेरू नगर तक निकाली गई। इसमें जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी अपर्णा सिंह गौतम ने नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली।

खागा और मलवा में भी दिखा उत्साह

भिटौरा मंडल में लाल सिंह और हंसवा मंडल में आचार्य कमलेश योगी ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया।

खागा मंडल में अशोक चौराहे से शक्ति माता मंदिर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री कृष्णा पासवान शामिल हुईं।

वहीं मलवा मंडल में रेवाड़ी से महमूदपुर तक आयोजित यात्रा में स्थानीय विधायक जयकुमार सिंह जैकी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति का संदेश दिया।

14 मंडलों में बुधवार को निकलेगी तिरंगा यात्रा

जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि संगठन के दिशा-निर्देश के अनुसार जिले के 9 मंडलों में तिरंगा यात्राएं सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। उन्होंने बताया कि शेष 14 मंडलों में बुधवार, 12 अगस्त को निर्धारित समय और मार्ग के अनुसार तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

इन यात्राओं में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है। अभियान के जरिए लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र प्रथम की भावना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *