मनीष सिन्हा
धनबाद : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यान चंद की स्मृति में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने प्रियांशी होटल में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में पहली बार राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दिव्यांग समेत अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुल 25 खिलाड़ियों को सम्मान मिला, जिनमें 12 दिव्यांग और 13 अन्य राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ी शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकर, मेमेंटो और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले खिलाड़ियों में क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, वॉलीबॉल, स्विमिंग, कबड्डी, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल और तीरंदाजी समेत कई खेलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतिनिधि शामिल थे।
इस मौके पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलने से वे झारखंड और देश का मान-सम्मान बढ़ा सकते हैं। साथ ही खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में ही अपना भविष्य तलाश कर जीवन को सफल बना सकते हैं और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर सकते हैं।
सम्मानित खिलाड़ियों में शामिल रहे:
- संगीता सोरेन — फुटबॉल इंडिया प्लेयर
- नितिन प्रधान — फुटबॉल इंडिया
- अनितेश — रणजी क्रिकेट प्लेयर
- उमेश यादव — नेशनल वॉलीबॉल प्लेयर
- तारक नाथ दास — नेशनल फुटबॉलर, इंडिया कैंप
- तपन भट्टाचार्य — नेशनल फुटबॉलर
- फिरोज अंसारी — नेशनल फुटबॉलर
- जैस्मीना टोपनो — नेशनल हॉकी खिलाड़ी
- श्याना अली — बास्केटबॉल खिलाड़ी
- लक्ष्मी कुमारी — एथलेटिक्स खिलाड़ी
- सुलेखा कुमारी — आर्चरी खिलाड़ी
- अभिमन्यु — नेशनल बॉक्सिंग प्लेयर
- रिंकू कुमारी — नेशनल कबड्डी प्लेयर
- सुजापा ठाकुर — एथलेटिक्स गोल्ड प्लेयर
- आरोही लकड़ा — नेशनल ताइक्वांडो प्लेयर
- आनंदिता घोष — नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी
- लक्ष्मी कुमारी — स्टेट डिस्कस थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट
दिव्यांग खिलाड़ियों में शामिल रहे:
- जमुना पासवान — ताइक्वांडो इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट
- अभिषेक मंडल — पारा फुटबॉल नेशनल खिलाड़ी
- राजकपूर महतो — पारा एथलेटिक्स नेशनल खिलाड़ी
- रमेश कुमार — स्विमिंग खिलाड़ी
- अजय कुमार पासवान — नेशनल पारा एथलेटिक्स
- गोविन्द प्रसाद नोनिया — नेशनल पारा एथलेटिक्स
- गोवर्धन रजक — नेशनल पारा एथलेटिक्स, शॉटपुट गोल्ड मेडलिस्ट
- राजकुमार रवानी — नेशनल पारा स्विमिंग
- रमेश महतो — नेशनल पारा स्विमिंग
- सीमा गोराई — नेशनल पारा एथलेटिक्स, क्लब थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट
कार्यक्रम के आयोजन में सहयोगी एंकर उत्कर्ष चौधरी ने मंच संचालन किया। इस दौरान मनोज मालाकार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में तारक नाथ दास ने धन्यवाद ज्ञापन किया।




