श्रावणी मेला को लेकर धनबाद मंडल का विशेष सहायता अभियान, कांवरियों को दी गई यात्रा संबंधी जानकारी

मनीष सिन्हा धनबाद, 11 अगस्त। श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धनबाद मंडल की ओर से मंगलवार को धनबाद, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ रेलवे स्टेशनों पर विशेष सेवा एवं सहायता अभियान चलाया गया। धनबाद रेलवे

मनीष सिन्हा

धनबाद, 11 अगस्त। श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धनबाद मंडल की ओर से मंगलवार को धनबाद, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ रेलवे स्टेशनों पर विशेष सेवा एवं सहायता अभियान चलाया गया।

धनबाद रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और समाजसेवी प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से कांवरियों को उनके गंतव्य के अनुसार प्लेटफॉर्म और ट्रेनों की जानकारी दी। यात्रियों को टिकट से संबंधित मार्गदर्शन, स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की जानकारी तथा आवश्यकता के अनुसार अन्य सहयोग भी उपलब्ध कराया गया।

अभियान के दौरान श्रद्धालुओं को कतारबद्ध एवं अनुशासित तरीके से यात्रा करने, स्टेशन परिसर और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने तथा रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

टिकट लेने में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए मोबाइल अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली (यूटीएस) मशीनों के साथ एक अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था की गई है। इससे यात्रियों को टिकट प्राप्त करने में सुविधा मिल सकेगी और अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।

धनबाद मंडल ने बताया कि श्रावणी मेला में आने वाले कांवरियों को सुरक्षित, सहज और बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। विभिन्न स्टेशनों पर सहायता एवं मार्गदर्शन, नियमित उद्घोषणा और यात्री सुविधाओं की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी कठिनाई के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *