ऑल चर्चेस कमिटी का हुआ विस्तार, नई कार्यकारिणी में कई चेहरों को मिली जिम्मेदारी

सिमडेगा I सामटोली चर्च परिसर में ऑल चर्चेस कमिटी जिला इकाई सिमडेगा की बैठक आयोजित कर कमिटी का पुनर्गठन किया गया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आपसी समन्वय के साथ समाजहित में काम करने पर विस्तार से चर्चा हुई। पुनर्गठित कमिटी

सिमडेगा I सामटोली चर्च परिसर में ऑल चर्चेस कमिटी जिला इकाई सिमडेगा की बैठक आयोजित कर कमिटी का पुनर्गठन किया गया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आपसी समन्वय के साथ समाजहित में काम करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

पुनर्गठित कमिटी में बिशप विन्सेंट बारवा और बिशप मुरेल बिलूंग को संरक्षक बनाया गया। रेभ जकारिया मिज को अध्यक्ष तथा फादर एडमोन बाड़ा को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। वहीं रेभ लोरेंग डंगडुंग, रेभ मनोज मिंज और रेभ दुलारचंद कुमार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

रेभ अमित लकड़ा को उप सचिव और रेभ अनमोल लकड़ा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी समिति में अनूप लकड़ा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

संगठन सचिव के रूप में ओलिभर लकड़ा, सुनील सुरीन, विल्सन मांझी, जयवंत सोरेंग, पास्टर अनिल लकड़ा और धीरज कुजूर को शामिल किया गया। वहीं सलीम तिर्की को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

कार्यकारिणी सदस्यों में अजय एक्का, सुमन मिज, राजन बाः, इसीदोर केरकेट्टा, नीलम राकेश मिंज, मोरिस केरकेट्टा, रजत टेटे, विकास कंडुलना, जोसेफ डंगडुंग, विजय तिर्की, रेजिना टोप्पो और अनीमा तिर्की को शामिल किया गया है।

बैठक में नवगठित कमिटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही आपसी तालमेल के साथ समाजहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने और कमिटी की गतिविधियों को अधिक सक्रिय बनाने पर सहमति बनी।

 

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *