स्वास्थ्य के अधिकार और बजट को लेकर कला जत्था के माध्यम से चलेगा जनजागरूकता अभियान

पुटकी। श्रमिक क्लब पुटकी में ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड, जिला धनबाद द्वारा आयोजित कला जत्था प्रशिक्षण के दूसरे दिन स्वास्थ्य के अधिकार एवं स्वास्थ्य बजट को लेकर प्रतिभागियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. काशी नाथ चटर्जी

पुटकी। श्रमिक क्लब पुटकी में ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड, जिला धनबाद द्वारा आयोजित कला जत्था प्रशिक्षण के दूसरे दिन स्वास्थ्य के अधिकार एवं स्वास्थ्य बजट को लेकर प्रतिभागियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. काशी नाथ चटर्जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डॉ. काशी नाथ चटर्जी ने कहा कि पुटकी श्रमिक क्लब एक ऐतिहासिक स्थान है। यहीं से काशी और विश्वनाथ की जोड़ी ने विज्ञान आंदोलन के साथ-साथ साक्षरता आंदोलन को आगे बढ़ाने की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि कला जत्था के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आम लोगों से सीधे संवाद किया जाएगा और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं, स्वास्थ्य बजट तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन वर्तमान समय में स्वास्थ्य सेवाएं धीरे-धीरे आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। इस अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए जनजागरूकता के साथ-साथ जनभागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य के अधिकार को लेकर ज्ञान विज्ञान समिति और ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी मिलकर अभियान चला रहे हैं।

ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रो. इंद्रनील मुखर्जी एवं व्योम अनिल (सोनीपत) ने कहा कि स्वास्थ्य बजट के मुद्दे पर सामुदायिक चर्चा बेहद जरूरी है। लोगों को बजट की प्रक्रिया और स्वास्थ्य पर होने वाले सरकारी खर्च की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को स्वास्थ्य बजट को लेकर अपनी समझ विकसित कर सरकार से स्वास्थ्य क्षेत्र में बजट बढ़ाने की मांग करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि जनजागरूकता अभियान के तहत अगले दो दिनों तक गोधर एवं खरिकाबाद की चार-पांच बस्तियों में कला जत्था के माध्यम से नुक्कड़ नाटक, गीत एवं संवाद के जरिए स्वास्थ्य के अधिकार और बजट को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

इस अवसर पर ज्ञान विज्ञान समिति के हेमंत कुमार जायसवाल, रवि सिंह, भोला नाथ राम, बिहार से आए प्रशिक्षक बिरजू प्रसाद, ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से सोनिया एवं आदर्श, मधेश्वर नाथ भगत, विकास गुप्ता, मैत्री गुप्ता सहित प्रशिक्षु दुकन महतो, देवेंद्र कुमार महतो, चिंता देवी, पिंकी देवी, रतनी देवी, मीरा देवी आदि उपस्थित थे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *