छाताबाद भू-धंसान पर रत्नेश कुमार की मांग, पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर बसाने की अपील

कतरास के छाताबाद में भू-धंसान के बाद अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

मनीष सिन्हा

धनबाद :  कतरास के छाताबाद में हुए भू-धंसान की घटना के बाद प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और पुनर्वास को लेकर मांग तेज हो गई है। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने केंद्रीय कोयला मंत्री, कोल इंडिया, झारखंड सरकार, बीसीसीएल, विधायक सरयू राय, विधायक रागिनी सिंह और धनबाद उपायुक्त को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए पीड़ित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर बसाने की मांग की है।

रत्नेश कुमार ने कहा कि छाताबाद में बार-बार हो रही भू-धंसान की घटनाओं के कारणों की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने बीसीसीएल से भी मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक कदम उठाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यदि भू-धंसान की यह घटना रात के समय हुई होती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। ऐसे में प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस योजना बनाना बेहद जरूरी है।

उन्होंने प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से मांग की कि प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था जल्द की जाए तथा भू-धंसान के वास्तविक कारणों का पता लगाकर स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाए।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *