महागामा में लगा जनसमस्याओं का महादरबार, उपायुक्त ने सीधे सुनी लोगों की फरियाद

वासु कुमार महागामा (गोड्डा)। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को महागामा नगर पंचायत परिसर में “आपकी समस्या–हमारा समाधान” थीम पर प्रखंड स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गोड्डा के उपायुक्त

वासु कुमार
महागामा (गोड्डा)। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को महागामा नगर पंचायत परिसर में “आपकी समस्या–हमारा समाधान” थीम पर प्रखंड स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गोड्डा के उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने स्वयं लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसंवाद कार्यक्रम में पेयजल, बिजली, सड़क, राशन, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, भूमि विवाद तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े मामलों पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। उपायुक्त ने कई मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश देते हुए शेष मामलों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार की मंशा प्रशासन को आम जनता के और करीब लाना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसंवाद में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया गया। प्रशासन का मानना है कि इस तरह के जनसंवाद कार्यक्रमों से जनता और प्रशासन के बीच विश्वास बढ़ेगा तथा विकास कार्यों को गति मिलेगी।

कार्यक्रम में गोड्डा के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, महागामा अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा, अंचल अधिकारी खगेन महतो, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल सहित अनुमंडल, प्रखंड एवं नगर पंचायत के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र की वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान का रास्ता खुलेगा और विकास कार्यों में तेजी आएगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *