नगर निगम के नोटिस पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों में रोष, वैकल्पिक ट्रांसपोर्ट नगर की मांग

  रांची। इटकी रोड स्थित रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आरजीटीए) कार्यालय में बुधवार को नगर निगम से जुड़े मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम द्वारा ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को भेजे गए नोटिस पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए व्यवसायियों ने

 

रांची। इटकी रोड स्थित रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आरजीटीए) कार्यालय में बुधवार को नगर निगम से जुड़े मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम द्वारा ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को भेजे गए नोटिस पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए व्यवसायियों ने सरकार से पहले सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त वैकल्पिक ट्रांसपोर्ट नगर उपलब्ध कराने की मांग की।

बैठक में आदित्य मल्होत्रा, महासचिव रोहित अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रोहित पोद्दार एवं पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने आरजीटीए के सदस्यों के साथ नगर निगम से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि व्यापारिक वर्ग की समस्याओं को लेकर एफजेसीसीआई गंभीर है और हर स्तर पर व्यवसायियों को राहत दिलाने का प्रयास कर रही है।

बैठक में झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन के महामंत्री विक्रम सिंह ने कहा कि यूनियन आरजीटीए के प्रत्येक न्यायोचित निर्णय के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की कार्रवाई का असर केवल ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों पर ही नहीं, बल्कि मजदूर वर्ग पर भी पड़ेगा। इसलिए यूनियन हर आंदोलन में व्यवसायियों के साथ रहेगी।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि कुछ दिनों के नोटिस पर वर्षों से संचालित व्यवसाय को बंद कर दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करना संभव नहीं है। उन्होंने मांग की कि सरकार पहले ट्रांसपोर्ट नगर में सभी व्यवसायियों के लिए गोदाम, कार्यालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए। व्यवसायियों ने कहा कि यदि उपयुक्त सुविधाओं वाला ट्रांसपोर्ट नगर उपलब्ध कराया जाता है तो वे स्वेच्छा से वर्तमान स्थान छोड़ने को तैयार हैं।

व्यवसायियों ने यह भी सवाल उठाया कि वर्तमान में निर्मित ट्रांसपोर्ट नगर ट्रांसपोर्ट व्यवसाय की आवश्यकताओं के अनुरूप है या नहीं तथा उसका निर्माण किस उद्देश्य से किया गया है। उनका कहना था कि जब तक व्यवसाय के अनुकूल आधुनिक ट्रांसपोर्ट नगर विकसित नहीं किया जाता, तब तक उन्हें पूर्ववत अपने वर्तमान स्थान से व्यवसाय करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

बैठक में आरजीटीए अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, सचिव रविंद्र दुबे, संगठन मंत्री दीपक सिंह, प्रभाकर सिंह, संजय जैन, एस.बी. सिंह, एम.पी. सिंह, विकास मंडल, कुंदन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ऋषिदेव यादव, रिंकू सिंह, राजीव सिंह, रंजीत तिवारी, विनय सिंह, अनिल माथुर, उदय सिंह, रत्नेश सिंह, जितेंद्र सिंह, टिंकू, सुनील सिंह चौहान, साहित्य पवन, विजय सिंह, इंद्रेश सहित बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी उपस्थित थे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *