विधायक संजीव सरदार के पहल पर पोटका में दूसरे दिन भी लगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, विधायक बोले – जल्द हर पंचायत में लगेगा कैंप

  *दो दिवसीय शिविर में 620 युवाओं का बना लर्नर लाइसेंस, 8 अगस्त को कालिकापुर पंचायत में लगेगा शिविर* पोटका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच एवं जनकल्याणकारी पहल के तहत अबुआ सरकार ड्राइविंग लाइसेंस योजना के अंतर्गत पोटका प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को लगातार

 

*दो दिवसीय शिविर में 620 युवाओं का बना लर्नर लाइसेंस, 8 अगस्त को कालिकापुर पंचायत में लगेगा शिविर*

पोटका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच एवं जनकल्याणकारी पहल के तहत अबुआ सरकार ड्राइविंग लाइसेंस योजना के अंतर्गत पोटका प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया, जिसका विधायक संजीव सरदार ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर जायज़ा लिया। पहले दिन शिविर में हजारों युवक-युवतियों के पहुंचने से सभी का आवेदन एक ही दिन में पूरा कर पाना संभव नहीं हो सका था। इसे देखते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार ने उपायुक्त से पुनः शिविर आयोजित करने का आग्रह किया, जिसके बाद दूसरे दिन भी विशेष कैंप लगाया गया।

*दो दिनों में 620 लोगो का बना लर्नर लाइसेंस*

शिविर के दोनों दिनो को मिला कर 620 लोगो का लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदकों के कारण कई लोग प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। ऐसे सभी लोगों को दूसरा अवसर देने के उद्देश्य से पोटका विधायक के पहल पर बुधवार को फिर से कैंप आयोजित किया गया, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस सुविधा से वंचित न रहे।

*कोई भी युवा सुविधा से वंचित नहीं रहेगा – संजीव सरदार*

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंशा है कि सरकारी सुविधाएं गांव-गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें। इसी सोच के तहत पहली बार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले दिन भारी भीड़ को देखते हुए उपायुक्त से पुनः शिविर लगाने का अनुरोध किया गया था, ताकि जिन युवाओं का लाइसेंस नहीं बन सका, उन्हें दोबारा अवसर मिल सके। उन्होंने युवाओं से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

*अब 8 अगस्त को कालिकापुर पंचायत में लगेगा ड्राइविंग लाइसेंस के लिए शिविर*

विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार युवाओं को सशक्त बनाने एवं नागरिक सुविधाओं को उनके द्वार तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है, अब इसके बाद पोटका के ही कालिकापुर पंचायत में 8 अगस्त को शिविर लगेगा, जिसमे लोग आवेदन दे कर पुनः शिविर का लाभ उठा सकते है. इस मौके पर अंचलाधिकारी निकिता बाला, बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो, परिवहन विभाग के अधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *