पत्नी के परिजनों ने की अमेठी में युवक की गला रेतकर हत्या

  प्रेम विवाह के तीन साल बाद वारदात, मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार अमेठी। जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

 

प्रेम विवाह के तीन साल बाद वारदात, मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

अमेठी। जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में तीन वर्ष पूर्व हुए प्रेम विवाह से उपजे पारिवारिक विवाद को हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गौरीगंज क्षेत्र के मानसिंह का पुरवा, कटरा लालगंज निवासी अंकित कश्यप (22) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अंकित रविवार को दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। काफी तलाश के बाद गौरीगंज कस्बे में सुखई यादव के घर से उसका शव बरामद हुआ।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि सुखई यादव ने अंकित को अपने घर में बंधक बनाकर रखा और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, करीब तीन वर्ष पहले अंकित ने सुखई यादव की भतीजी से प्रेम विवाह किया था। प्रारंभिक जांच में इसी पुराने पारिवारिक विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराई जा रही है तथा दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

वहीं पुलिस ने युवक की गला रेतकर हत्या करने के मुख्य आरोपी सुखई यादव को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *