चतरा में 16 लाख की अवैध शराब जब्त, धान के भूसे में छिपाकर बिहार भेजी जा रही थी 3700 बोतल

महफ़ूज़ आलम | लोक मंत्र चतरा: चतरा सदर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 16 लाख रुपये मूल्य की 3700 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। शराब की यह खेप धान के भूसे के नीचे छिपाकर ट्रक के

महफ़ूज़ आलम | लोक मंत्र

चतरा: चतरा सदर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 16 लाख रुपये मूल्य की 3700 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। शराब की यह खेप धान के भूसे के नीचे छिपाकर ट्रक के माध्यम से बिहार भेजी जा रही थी। कार्रवाई के दौरान चालक ने पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया, लेकिन पीछा करने पर ट्रक पलट गया और तस्करी का पूरा खेल सामने आ गया।

सोमवार को सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शेरेगड़ा के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक ने वाहन रोकने के बजाय पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की और तेज रफ्तार से भाग निकला। पुलिस टीम ने तत्काल उसका पीछा किया। भागने के दौरान संघरी घाटी मोड़ के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

ट्रक पलटने के बाद उसमें लदा धान का भूसा हट गया, जिसके नीचे छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की पेटियां सड़क पर बिखर गईं। पुलिस ने ट्रक से कुल 3700 बोतल विदेशी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है।

एसडीपीओ ने बताया कि ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर फरार चालक और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पूरे मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही इसमें शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

इस छापेमारी अभियान में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल सिंह, एएसआई रवि रंजन, प्रवीण कुमार सहित पुलिस बल के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *