सपा विधायक आशुतोष मौर्य सड़क हादसे में घायल

  फॉर्च्यूनर और अर्टिगा की भीषण टक्कर बदायूं। बिसौली विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू सोमवार को एक सड़क हादसे में घायल हो गए। वजीरगंज थाना क्षेत्र में एम.एफ. हाईवे पर गंगा एक्सप्रेसवे के समीप बनकोटा गांव के पास उनकी

 

फॉर्च्यूनर और अर्टिगा की भीषण टक्कर

बदायूं। बिसौली विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू सोमवार को एक सड़क हादसे में घायल हो गए। वजीरगंज थाना क्षेत्र में एम.एफ. हाईवे पर गंगा एक्सप्रेसवे के समीप बनकोटा गांव के पास उनकी फॉर्च्यूनर कार की सामने से आ रही अर्टिगा कार से जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में विधायक के कंधे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। उनके चालक मुकेश और गनर देव सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *