मानसून सत्र से पहले सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला

  अयोध्या और राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष को घेरा लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र-2026 के शुभारंभ से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अयोध्या और श्रीराम मंदिर के मुद्दे पर विपक्ष को

 

अयोध्या और राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र-2026 के शुभारंभ से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अयोध्या और श्रीराम मंदिर के मुद्दे पर विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि आज वही लोग अयोध्या की बात कर रहे हैं जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं और “जय श्रीराम” के उद्घोष पर लाठी-गोली चलाने का काम किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने श्रीराम मंदिर निर्माण को रोकने के लिए न्यायालय में वकीलों की पूरी फौज खड़ी कर बाधाएं उत्पन्न कीं, वही आज मंदिर को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण में चंदा चोरी की बात वे लोग कर रहे हैं जिनकी ओर से मंदिर निर्माण के लिए एक पैसा भी योगदान नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि देश और दुनिया विपक्ष के दोहरे चरित्र को देख रही है।
सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार मानसून सत्र में विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देगी तथा विपक्ष के हर आरोप का सदन में तथ्यात्मक और प्रभावी जवाब दिया जाएगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *