धनबाद में जयराम महतो समेत चार को अग्रिम जमानत, मिली बड़ी राहत

बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 146/26 में धनबाद की MP-MLA विशेष अदालत ने जयराम महतो समेत चार आरोपियों को अग्रिम जमानत दे दी।

मनीष सिन्हा 

धनबाद : डुमरी विधायक जयराम महतो को बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 146/26 मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है। धनबाद की MP-MLA विशेष अदालत ने जयराम महतो की अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है। अदालत ने उनके साथ सुशील मंडल, महेंद्र साव और राजकुमार मंडल को भी अग्रिम जमानत प्रदान की है।

मामला 21 अगस्त को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में हुई एक घटना से जुड़ा है। आरोप है कि घटना के दौरान थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकी दी गई। इसके अलावा सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा हाजत में रखे गणेश दास को छुड़ाने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने जयराम महतो के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था। एसोसिएशन ने मामले को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के साथ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। इसके अलावा गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी।

अब धनबाद की MP-MLA विशेष अदालत से अग्रिम जमानत मिलने के बाद जयराम महतो समेत चारों आरोपियों को मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है। अदालत के फैसले के बाद इस प्रकरण को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *