मनीष सिन्हा
गोमो : तोपचांची प्रखंड अंतर्गत गोमो पंचायत में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह शामिल हुईं। धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से माहौल भक्तिमय बना रहा और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों की ओर से श्रीमती शारदा सिंह का अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की।
जन्माष्टमी समारोह के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की जीवनी और उनके जीवन प्रसंगों पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। इसके साथ ही आकर्षक और मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिसका श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ आनंद लिया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर स्थानीय जिला परिषद सदस्य श्रीमती बिजली देवी, सांसद प्रतिनिधि श्री हनी नारंग, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि श्री हीरामन नायक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।




