सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर चन्द्रदेव महतो ने जताया गहरा शोक

सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई।

सिंदरी : झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

चन्द्रदेव महतो ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का अचानक निधन बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि सोनू एक जुझारू, कर्मठ और जनहित के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि थे। उनके असामयिक निधन की खबर से वह बेहद व्यथित हैं।

सिंदरी विधायक ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से उनके परिवार और परिजनों के साथ-साथ समर्थकों, शुभचिंतकों और पूरे झारखंड को गहरा आघात पहुंचा है। जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान और संघर्षशील व्यक्तित्व को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहते थे और लोगों के बीच उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में एक महत्वपूर्ण क्षति हुई है।

चन्द्रदेव महतो ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *