लोहरदगा में ग्रामीण विद्युतीकरण योजना पर उठे सवाल, 11 हजार वोल्ट लाइन के पोल में गुणवत्ता की शिकायत

लोहरदगा I जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र में चल रहे ग्रामीण विद्युतीकरण कार्य में भारी अनिमित का मामला सामने आया है I पाखर पंचायत के तीसया सलैया गांव में मार्ग पर एनसीसी कंपनी के द्वारा 11000 वोल्ट बिजली लाइन विस्तार कार्य में गुणवत्ता को लेकर

लोहरदगा I जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र में चल रहे ग्रामीण विद्युतीकरण कार्य में भारी अनिमित का मामला सामने आया है I पाखर पंचायत के तीसया सलैया गांव में मार्ग पर एनसीसी कंपनी के द्वारा 11000 वोल्ट बिजली लाइन विस्तार कार्य में गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं I बिजली कार्य एजेंसी एनसीसी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बिजली पोल गाड़ने के कार्य में अनदेखी की गई है I  जानकारी के अनुसार उक्त क्षेत्र में ग्रामीणों और किसानों को बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य नए बिजली पोल खड़े कर 11000 वोल्ट का बिजली तार बिछाया जा रहा है , लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है की पोल की नींव तैयार करने में आवश्यक गुणवत्ता का पालन नहीं किया गया है , कई जगहों पर पोल के लिए गड्ढे तो खोदे गए हैं लेकिन उसमें पर्याप्त मात्रा में कंक्रीट और सीमेंट नहीं डाला गया है आरोप है कि केवल ऊपरी हिस्से में नाम मात्रा में सीमेंट और कंक्रीट डालकर पोल खड़ा कर दिया गया है ग्रामीणों के मुताबिक निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही का असर अब साफ दिखाई देने लगा है स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना हो सकती है मामले का दूसरा गंभीर पहलू सड़क सुरक्षा में जुड़ा हुआ है ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार और लापरवाही हुई है उनका कहना है कि सरकारी राशि खर्च के होने के बावजूद कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है लोगों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदार एजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है ग्रामीणों ने प्रशासन एवं विभाग से मांग की है कि कार्य की तकनीकी जांच कर गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके और ग्रामीणों को सुरक्षित एवं बेहतर विद्युती सुविधा उपलब्ध हो सके स्थानीय ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है उन्हें गुणवत्तापूर्ण तरीके से बिजली सुविधा चाहिए और योजना में किसी भी प्रकार की अनियमित अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषपूर्ण कार्य को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है वही मामले में एनसीसी कंपनी और संबंधी विभाग का पक्ष सामने आने के बाद ही आरोपी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी I

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *