36 घंटे में अपराधियों की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम का सम्मान, सर्राफा एसोसिएशन ने जताया आभार

  पारस कुमार इंद्रगुरु / लोक मंत्र लोहरदगा: लोहरदगा में चर्चित हत्या एवं लूटकांड के आरोपियों की महज 36 घंटे के भीतर गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को सर्राफा व्यवसायियों ने सम्मानित किया। लोहरदगा जिला सर्राफा एसोसिएशन ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते

 

पारस कुमार इंद्रगुरु / लोक मंत्र

लोहरदगा: लोहरदगा में चर्चित हत्या एवं लूटकांड के आरोपियों की महज 36 घंटे के भीतर गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को सर्राफा व्यवसायियों ने सम्मानित किया। लोहरदगा जिला सर्राफा एसोसिएशन ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस अधिकारियों को गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि 30 जुलाई को लोहरदगा में हुई सनसनीखेज घटनाओं ने पूरे जिले को झकझोर दिया था। दो सशस्त्र अपराधियों ने अपर बाजार स्थित खत्री ज्वेलरी हाउस में संचालक की हत्या कर लूट का प्रयास किया। इसके बाद पतराटोली स्थित एक पेट्रोल पंप पर भी लूट की कोशिश की गई। वहीं युवा व्यवसायी शुभम साहू की हत्या ने पूरे जिले में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर 10 सदस्यीय विशेष टीम एवं एसआईटी का गठन किया गया। जांच की जिम्मेदारी एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा को सौंपी गई। पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर के नेतृत्व में लगातार छापेमारी, तकनीकी अनुसंधान और सघन अभियान चलाया गया। पुलिस ने मात्र 36 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

पुलिस की इस सफलता पर समाजसेवी ओमप्रकाश सिंह तथा लोहरदगा जिला सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक संजय बर्मन, अध्यक्ष प्रवीण तमेड़ा ‘चिंटू’, दिनेश सोनी, सुनील सोनी, संजय खत्री और शौर्य बर्मन ने पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ और सदर थाना प्रभारी को गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। प्रतिनिधियों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।

सम्मान समारोह के दौरान सर्राफा एसोसिएशन के सदस्यों ने जिले में बढ़ते नशे के कारोबार पर चिंता व्यक्त की। इस पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि नशा कारोबारियों के खिलाफ लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है तथा पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, अभिभावकों और आम नागरिकों की भी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। जनजागरूकता के माध्यम से ही इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी के पास नशे के कारोबार से संबंधित कोई भी सूचना हो तो वह सीधे पुलिस को उपलब्ध कराए। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोहरदगा पुलिस आम जनता की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए 24 घंटे तत्पर है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *