ईस्ट बसुरिया में असंगठित मजदूर मोर्चा की बंदी वार्ता के बाद स्थगित

ईस्ट बसुरिया कोलियरी में 25 सूत्री मांगों को लेकर 15 सितंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन बंदी प्रबंधन से सौहार्दपूर्ण वार्ता के बाद स्थगित कर दी गई।

मनीष सिन्हा 

तेतुलमारी : ईस्ट बसुरिया कोलियरी में संचालित सत्यम इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी में 25 सूत्री मांगों को लेकर असंगठित मजदूर मोर्चा की ओर से 15 सितंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन बंदी को वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया है।

इस संबंध में सोमवार की शाम सत्यम इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रबंधन और असंगठित मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधियों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में वार्ता हुई। वार्ता में कंपनी प्रबंधन की ओर से मुकेश सिंह और महेंद्र विश्वकर्मा शामिल हुए। वहीं, मजदूर मोर्चा की ओर से जिला सचिव पवन महतो, ओरधेदु दत्ता, सुनील रामदास और हीरा महतो मौजूद रहे।

बैठक में मजदूरों की 25 सूत्री मांगों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद मोर्चा ने 15 सितंबर को प्रस्तावित अनिश्चितकालीन बंदी को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया।

मजदूर मोर्चा के इस निर्णय से ईस्ट बसुरिया कोलियरी में प्रस्तावित बंदी टल गई है। अब आगे की प्रक्रिया वार्ता में हुए विचार-विमर्श और मांगों के समाधान की दिशा में होने वाली पहल पर निर्भर करेगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *