धनबाद समाहरणालय में रक्तदान शिविर, अपर समाहर्ता समेत 25 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

धनबाद। दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को धनबाद समाहरणालय में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला सहित 25

धनबाद। दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को धनबाद समाहरणालय में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला सहित 25 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन उप विकास आयुक्त सन्नी राज और सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद के लिए जीवनदान के समान है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में इस तरह का मानवीय कार्य उनके जनसेवा और मानवता के प्रति समर्पित जीवन को सच्ची श्रद्धांजलि है।

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, गरीब और आदिवासी समुदायों के अधिकार, सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष, त्याग और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

शिविर में अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला, एनडीसी दीपक कुमार दुबे समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी धनबाद के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, सदर अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. राकेश कुमार, एसएनएमएमसीएच ब्लड बैंक के एचओडी डॉ. बी.के. पांडेय सहित रेड क्रॉस, स्वास्थ्य विभाग और ब्लड बैंक के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *