अगस्त क्रांति दिवस पर सपा की पीडीए साइकिल यात्रा, 500 लोग जुटे

अगस्त क्रांति दिवस पर चित्रकूट में सपा लोहिया वाहिनी ने पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा निकाली, सूरज सिंह पटेल के नेतृत्व में करीब 500 लोग शामिल हुए।

चित्रकूट :  अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की ओर से रविवार को पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज सिंह पटेल के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में करीब 500 लोग शामिल हुए। सपा जिलाध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

साइकिल यात्रा बनवारीपुर रोड फैक्ट्री से शुरू हुई और कर्वी नगर क्षेत्र के विभिन्न बूथों से होते हुए चकरेही चौराहा, भैरों पागा, पुरानी कोतवाली, ट्रैफिक चौराहा और स्टेशन रोड पहुंची। इसके बाद यात्रा पार्टी कार्यालय बस स्टैंड पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।

यात्रा के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने पीडीए जनजागरण से जुड़े संदेशों के साथ लोगों से संपर्क किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

सूरज सिंह पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का एकमात्र विकल्प समाजवादी सरकार है। उन्होंने भाजपा सरकार पर बेरोजगारी, स्वास्थ्य व्यवस्था और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को बहुमत देकर सरकार बनाएगी।

साइकिल यात्रा में पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, डॉ. निर्भय सिंह पटेल, नरेंद्र यादव, लवलेश यादव सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *