अमेठी। जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस की जुलाई माह की रैंकिंग में मुसाफिरखाना तहसील प्रदेश में 95वें स्थान पर रही। प्रदेश की 350 तहसीलों में कभी प्रथम स्थान हासिल करने वाली यह तहसील लगातार पिछड़ती जा रही है।
रैंकिंग में लगातार गिरावट को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है। लोगों का कहना है कि शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष ध्यान देकर तहसील की रैंकिंग में सुधार किया जाना चाहिए।



