यूपी विधानसभा का मानसून सत्र जनहित के मुद्दों पर केंद्रित हो, हंगामे की भेंट न चढ़े: मायावती

  लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार और विपक्ष से गंभीर संसदीय आचरण की अपेक्षा जताई है। उन्होंने कहा कि चार कार्य दिवस

 

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार और विपक्ष से गंभीर संसदीय आचरण की अपेक्षा जताई है।

उन्होंने कहा कि चार कार्य दिवस वाले इस अल्पकालीन सत्र में 4 अगस्त को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा, लेकिन सत्र केवल औपचारिकता बनकर न रह जाए।
मायावती ने कहा कि संसद की तरह यह सत्र भी आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए, बल्कि जनहित, जनकल्याण और प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत रखने और अफसरशाही को संविधान के प्रति जवाबदेह बनाए रखने के लिए विधायिका का प्रभावी और सक्रिय होना आवश्यक है।

बसपा प्रमुख ने सरकार और विपक्ष दोनों से जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *