सावन की प्रथम सोमवारी पर जोगिया पहाड़ में बाबा भोलेनाथ शिव मंदिर का शिलान्यास, विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने किया भूमि पूजन

संजीव कुमार प्रजापति / लोक मंत्र पांकी: सावन माह की प्रथम सोमवारी के पावन अवसर पर पांकी विधानसभा क्षेत्र के तरहसी प्रखंड अंतर्गत नवगढ़ पंचायत के ग्राम नावा स्थित जोगिया पहाड़ पर बाबा भोलेनाथ शिव मंदिर के शिलान्यास एवं भूमि पूजन का भव्य आयोजन किया

संजीव कुमार प्रजापति / लोक मंत्र

पांकी: सावन माह की प्रथम सोमवारी के पावन अवसर पर पांकी विधानसभा क्षेत्र के तरहसी प्रखंड अंतर्गत नवगढ़ पंचायत के ग्राम नावा स्थित जोगिया पहाड़ पर बाबा भोलेनाथ शिव मंदिर के शिलान्यास एवं भूमि पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भूमि पूजन एवं मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मंदिर समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।

सावन की प्रथम सोमवारी होने के कारण पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। विधायक डॉ. मेहता सहित उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की।

इस अवसर पर विधायक डॉ. मेहता ने कहा कि धार्मिक स्थल समाज को एकता, आस्था और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए सभी श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह शिव मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा।

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि जोगिया पहाड़ पर शिव मंदिर बनने से क्षेत्र के श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए एक प्रमुख धार्मिक स्थल मिलेगा। शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया और लोगों ने बाबा भोलेनाथ से क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष रोबिन कुमार सिंह, सचिव विकास कुमार साव, संरक्षक एवं मंडल अध्यक्ष परमेश्वर साव, कोषाध्यक्ष नरोत्तम कुमार, उपाध्यक्ष गोलू कुमार, उप सचिव पार्थ सिंह, सुरेंद्र कुमार, नवल कुमार, प्रहलाद जी, विवेक कुमार, मुखिया पति अरविंद जी, नंदकिशोर जी, इंद्रदेव जी, काशीनाथ सिंह, सुरेंद्रनाथ प्रसाद सिंह, शिवराज सिंह, शशिकांत सहित शिव शिष्य परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *